HomeBiharनामांकन करने के तुरंत बाद ही पप्पू यादव रोने लगे लालू यादव...

नामांकन करने के तुरंत बाद ही पप्पू यादव रोने लगे लालू यादव का नाम लेकर, क्यों किया ऐसा..?

लाइव सिटीज, पूर्णिया: कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर आज (4 अप्रैल) नामांकन किया. उन्होंने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया हूं. सभी का आशीर्वाद हमको मिल रहा है. पूर्णिया को हिंदू, मुसलमान, बैकवर्ड-फॉरवर्ड से बाहर निकालना है. पूर्णिया नेता नहीं बेटा चाहता है. मुझे पूरी उम्मीद है कि जनता का साथ चुनाव में हम को मिलेगा. पूर्णिया की जनता चाहती है कि उद्योग धंधे लगे, फैक्टरी लगे, विकास हो, अस्पताल हो, भ्रष्टाचार खत्म हो. 

इस दौरान वो काफी भावुक हो गए और रोने लगे. उन्होंने कहा कि आपके हर दुख में खड़ा होता हूं फिर भी आप हमको लात मारते हैं. क्यों जांऊ मधेपुरा? आपके लिए लालू यादव सबकुछ हो जाता है. 

बिना नाम लिए आरजेडी पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मेरी राजनीतिक हत्या की कोशिश की गई. आरजेडी पूर्णिया में कभी चुनाव नहीं जीती. महागठबंधन में इस बार पूर्णिया सीट कांग्रेस को आरजेडी ने नहीं दी. बिहार में कांग्रेस की कई सारी सीटें आरजेडी जबरदस्ती छीन ली. कांग्रेस पर आरजेडी दबाव बनाती रही. मैंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया. मेरी पार्टी भी चली गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home