HomeBiharअबकी बार 400 पार' नारा पर अखिलेश सिंह ने बीजेपी पर कसा...

अबकी बार 400 पार’ नारा पर अखिलेश सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही…

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन पर्चा भरा जा रहा है. प्रचार भी शुरू है. भाजपा की ओर से अबकी बार 400 पार का नारा दिया जा रहा है. गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के इस नारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे भाजपा का मुंगेरी लाल के हसीन सपने की तरह बताया.

अखिलेश सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं. उनका सपना कभी पूरा नहीं हो सकता है. बिहार के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे, यह आप देखिएगा

अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार की जनता हमेशा वैसे लोगों का साथ देने का काम करती है जो वादा खिलाफी नहीं करते हैं. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने लोगों के साथ वादा खिलाफी करने का काम किया है. बिहार की जनता यह नहीं भूली है. जनता इनको इस बार मजा चखाने का काम करेगी. वहीं पप्पू यादव के द्वारा पूर्णिया के नामांकन करने को लेकर भी कहा कि महागठबंधन ने पूर्णिया लोक सभा सीट से अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है.

अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस को बिहार में जो सीट मिली है इसका निर्णय आलाकमान ने लिया है. ऐसे में पूर्णिया से जो महागठबंधन के उम्मीदवार हैं, कांग्रेस उसके साथ है. वहीं उनसे जब सवाल किया गया की पप्पू यादव ने नमंकन किया है और इस दौरान कांग्रेस के झंडे का इस्तेमाल किया है, क्या पार्टी कार्रवाई करेगी तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली. उन्होंने औरंगाबाद सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी हमारी परंपरागत सीट थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home