HomeBiharपटना के हज भवन में जेडीयू का इफ्तार पार्टी का आयोजन, सीएम,...

पटना के हज भवन में जेडीयू का इफ्तार पार्टी का आयोजन, सीएम, डिप्टी सीएम समेत महागठबंधन के कई नेता हुए शामिल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पटना स्थित हज भवन में आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है. इस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो शामिल हुए ही साथ ही लालू परिवार और महागठबंधन के घटक दल के नेता भी शामिल हुए है. वहीं, हज भवन में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए.

वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बीजेपी को छोड़ सभी दलों के नेता शामिल हुए थे.

आपको बता दें कि राजद ने भी इफ्तार पार्टी का ऐलान किया है. राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वे 9 अप्रैल यानी रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home