HomeBiharसम्राट चौधरी के बयान पर भड़की JDU- 'गारंटर लिखने भी नहीं आता...

सम्राट चौधरी के बयान पर भड़की JDU- ‘गारंटर लिखने भी नहीं आता होगा’

लाइव सिटीज, पटना: बेंगलुरु में भाजपा विरोधी दलों की आज से बैठक होने जा रही है. बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी वहां पहुंचे हैं. लालू प्रसाद के नीतीश के जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि ‘बिहार की सियासत में नीतीश कुमार फैक्टर नहीं रह गए हैं, उन्हें गारंटर की जरूरत पड़ गई है’. सम्राट चौधरी के बयान पर जदयू ने पलटवार किया है.

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी के बयान पर भड़कते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मांड के ऐसे विश्वविद्यालय से पढ़े हैं जिसका नामोनिशान नहीं है. कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी कहां है पता नहीं. साथ ही उन्होंने इस बात पर अंदेशा जताया कि सम्राट चौधरी ने मैट्रिक और इंटर कहां से पास किए हैं किसी को जानकारी नहीं है. दावा कि उन्होंने फर्जी डिग्री ली है.

जदयू प्रवक्ता ने एनडीए की होनेवाली बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हीं के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व समाप्त करने की बात कही थी और आज क्षेत्रीय दलों के समर्थन के लिए उनके पास जा रहे हैं. सम्राट चौधरी के इस बयान पर कि नीतीश कुमार से नहीं आरजेडी से मुकाबला है नीरज ने कहा उनका मुकाबला महागठबंधन से है. उनको पता नहीं है. नीरज ने कहा कि पापड़ पहलवान को जमा करके वैकल्पिक राजनीति का एजेंडा तय कर लेंगे. उन्होंने दावा किया कि 2015 में नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home