HomeBiharजमा खान का बड़ा बयान, तेजस्वी चाहते हैं कि 2005 से पहले...

जमा खान का बड़ा बयान, तेजस्वी चाहते हैं कि 2005 से पहले की तरह ही तांडव हो लेकिन नीतीश कुमार वैसा होने नहीं देंगे

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने राष्ट्रीय जनता दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके लोग चाहते हैं 2005 से पहले वाला बिहार फिर से वापस लौट आए, लेकिन नीतीश कुमार के रहते अब 2005 से पहले वाला बिहार वापस लौट नहीं सकता है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चुनाव की चिंता नहीं करते हैं. वह तो हमेशा बिहार के विकास की चिंता करते हैं और दिन-रात उसी काम में लगे रहते हैं. जब चुनाव होगा तो हम लोग काम के बूते लोगों के बीच जाएंगे.

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जाम खान ने कहा कि जेडीयू का एक ही मकसद है, वह है काम, काम और सिर्फ काम. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू के लोग 24 घंटे काम में लगे हैं. नीतीश कुमार पूरे देश में विकास के लिए जाने जाते हैं, जबकि विपक्ष वोट की राजनीति करता है. तेजस्वी यादव और उनके लोग चाहते हैं कि 2005 से पहले वाला बिहार लौट आए, लेकिन नीतीश कुमार के जीते जी कभी ऐसा संभव नहीं होगा.

मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार देश के ऐसे नेता हैं जो कभी परिवारवाद की बात नहीं करते हैं, जातिवाद की बात नहीं करते हैं, धर्मवाद की बात नहीं करते हैं, संविधान के अनुसार उन्होंने बिहार को चलाया है और देश को चलाना चाहते हैं. वहीं, तेजस्वी यादव पर क्या टिप्पणी करना है. जब विकास की बात हो रही थी तो कहां घूम रहे थे, किसी को पता नहीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home