HomeBiharगारमेंट क्लस्टर का उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन : बोले समीर समासेठ-सरकार रोजगार...

गारमेंट क्लस्टर का उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन : बोले समीर समासेठ-सरकार रोजगार के लिए प्रतिबद्ध, लोगों को बाहर जाने की जरुरत नहीं

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ और साथ अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक ने बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज टू स्थित रेडिमेड गारमेंट क्लस्टर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बैग क्लस्टर का निरीक्षण और बेला इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण कर समीक्षा किया।

इस दौरान समीर महासेठ ने राज्य सरकार उद्योग को लेकर गंभीर है और राज्य में लगातार रोजगार को लेकर कार्य कर रही है और इसका उदाहरण भी बेला का यह केंद्र है। बिहार की सरकार राज्य में रोजगार गारंटी उपलब्ध कराये जाने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है और बेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ काम इसका प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पलायन नहीं हो इसको लेकर के ही अब रोजगार का केंद्र यही स्थापित की जा रही है ताकि बिहार से बाहर अब लोगो को रोजगार के लिए नही जाना पड़े। इस दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कह केंद्र की सरकार अगर इस मामले में थोड़ा भी मदद करने के लिए आगे आती तो इस काम में और भी तेजी आती तो राज्य सरकार अपने काम में और भी और भी तेजी आती।

मंत्री ने इशारे इशारे में बीजेपी पर भी हमला बोलते हुए कहा की सरकार केंद्र की है तो अब तो अपने लोगो को भी उद्योग विभाग में लगा दीजिए। जिससे उद्योग का विकास हो सके और रोजी रोजगार की गारंटी मिल सके। अब तक जो बिहार की मांग थी और बिहार की स्पेशल इकोनोमिक जोन बना दे और अपने लोगो को रोजगार में लगा दे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home