HomeBiharबिहार दिवालिया हो रहा है?', तेजस्वी यादव ने दागा सवाल, बोले- 5...

बिहार दिवालिया हो रहा है?’, तेजस्वी यादव ने दागा सवाल, बोले- 5 महीने से सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी

लाइव सिटीज, पटना: राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव बिहार की वित्तीय स्थिति पर प्रश्न भी करते हैं और स्वयं उत्तरनुमा आरोप भी लगाते हैं। पूछ रहे कि क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? क्या डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों और जनविरोधी निर्णयों से वित्तीय आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होने वाली है?

तेजस्वी के अनुसार, चार-पांच महीनों से सरकारी सेवकों को वेतन-पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है, क्योंकि खजाना खाली है। एक वर्ष से अधिक समय बीतने पर भी ठेकेदारों का भुगतान नहीं हुआ है। नई परियोजनाएं तो दूर, 2023-24 में स्वीकृत योजनाओं का अभी तक कार्यारंभ नहीं हुआ है। बिजली में भारी कटौती की जा रही है।

छात्रवृति का पैसा नहीं दिया जा रहा। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ठप है। फंड की कमी के कारण पूर्व से चली आ रही बिहार राज्य फसल सहायता योजना भी बंद कर दी गई है। नौसिखिए मुख्यमंत्री को गैर जरूरी मुद्दों को हवा देने की बजाय अविलंब प्रदेश की दयनीय वित्तीय स्थिति को लेकर चिंतित, भयभीत और आशंकित बिहारवासियों को संबोधित करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments