HomeBiharइंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 181...

इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 181 पैसेंजर थे सवार

लाइव सिटीज, पटना: दिल्ली को जाने वाली इंडिगो फ्लाइट निकलने के तीन मिनट बाद ही एक इंजन खराब हो गया।जिसके बाद फ्लाइट की   एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, इंडिगो फ्लाइट 6E 2433का एक इंजन निष्क्रिय हो गया।विमान में 181 पैसेंजर सवार थे। वहीं विमान को 9:11 बजे सुरक्षित रूप से उतरा गया।

हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हैं। इसकी जानकारी बिहार के पटना के हवाई अड्रडे के निदेशक ने दी।वहीं पटना में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पायलट ने बताया कि विमान में और कोई खराबी की सूचना नहीं है। मामले की जांच चल रही। किसी और सहायता की आवश्यकता फिलहाल नहीं है।

दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान ने पटना एयरपोर्ट से सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर उड़ान भरा था. बताया गया कि इस फ्लाइट में कुल 181 यात्री सवार थे. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि जो टेक्निकल प्रॉब्लम था वह सॉल्व हो गया है. थोड़ी देर में फ्लाइट दिल्ली के लिए फिर से रवाना हो जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home