HomeBiharबक्सर ब्रह्मपुर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा- प्रभु राम के स्मरण...

बक्सर ब्रह्मपुर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा- प्रभु राम के स्मरण मात्र से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है

लाइव सिटीज, बक्सर: बक्सर ब्रह्मपुर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रभु राम के स्मरण मात्र से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा की भगवान राम का पूरा जीवन त्याग,तपस्या,न्याय,उदारता और सन्मार्ग पर केंद्रीत रहा है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा पीढ़ी को भगवान राम के जीवन का अनुसरण करना चाहिए।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा देश की पूँजी हैं उन्हें संस्कारवान होना आवश्यक है और यह मार्ग प्रभु राम के जीवन को आत्मसात कर ही संभव है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म की व्यापकता का प्रमाण है की हमारे देश में सभी धर्म के लोग सुरक्षित हैं।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पाकिस्तान,अफ़गानिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू या अन्य अल्पसंख्यक भारत की नागरिकता प्राप्त कर रहे हैं तो किसी को क्यों आपत्ति हो रहा है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की राजनेताओं को सनातन धर्म और भगवान के ख़िलाफ़ नहीं बोलना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की नेताओं को वोट की चाहत इतना गिड़ा रही है की वह भगवान राम के खिलाफ बोल रहे हैं।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म में सबको निष्ठा रखना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत माता का वैभव लगातार बढ़ रहा है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home