HomeBiharबिहार में Pm Modi 4 अप्रैल को जमुई से करेंगे प्रचार की...

बिहार में Pm Modi 4 अप्रैल को जमुई से करेंगे प्रचार की शुरुआत, Chirag के जीजा अरुण भारती हैं कैंडिडेट

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत जमुई से करेंगे. जमुई सहित बिहार के 4 लोकसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को मतदान है. इसके पूर्व पीएम मोदी बिहार में अपनी पहली जनसभा जमुई में करेंगे. पीएम मोदी के बिहार आगमन को लेकर रविवार को लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने पुष्टि की.

उन्होंने कहा, मेरे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे राज्य में चुनावी अभियान की शुरुआत मेरी ही कर्मभूमि जमुई से करने जा रहे हैं, अब यहां से अरुण भारती चुनावी मैदान में हैं। प्रधानमंत्री  4 अप्रैल को जमुई आएंगे और बिहार में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. 

दरअसल, जमुई संसदीय सीट से चिराग पासवान ने पिछले दो लोकसभा चुनाव जीते हैं. वहीं इस बार यह सीट उनकी ही पार्टी लोजपा (रामविलास) को गई है. यहां चिराग ने अपने जीजा अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है. चिराग पासवान अपने जीजा को जीत दिलाने के लिए बड़े स्तर पर लगे हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home