HomeBihar'मेरे साथ ज्यादती हो रही..', तेज प्रताप यादव को आया गुस्सा, जानें...

‘मेरे साथ ज्यादती हो रही..’, तेज प्रताप यादव को आया गुस्सा, जानें वजह

लाइव सिटीज, पटना: कुछ महीने पहले तेज प्रताप यादव ने अपना एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वो प्लेन उड़ाते नजर आए थे. लेकिन सरकार बदलते ही उनके साथ ज्यादती होनी शुरू हो गई. इसकी जानकारी कोई और नहीं बल्कि खुद तेज प्रताप अपने X प्लेट फॉर्म पर ट्वीट करके दे रहे हैं. उन्होंने बिहार फ्लाइंग क्लब पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि आमजनों के बच्चों को मूलभूत सुविधाओं और विमान उड़ाने की प्रक्रिया से दूर रखा जा रहा है. इससे बिहार के युवाओं का विकास बाधित हो रहा है.

तेज प्रताप ने खुद को भी बिहार फ्लाइंग क्लब की इसी ज्यादती का शिकार बताया है. उन्होंने कहा है कि सभी तरह के पेपर वर्क और फॉर्मेलिटी पूरी करने के बावजूद उन्हें सही जानकारी से वंचित रखा जा रहा है. तेज प्रताप का आरोप है कि बिहार के आलाधिकारी को हर तरह की सुविधाएं और विमान उड़ाने की प्रकिया से जोड़कर उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है. पूर्व मंत्री तेज प्रताप का कहना है कि ये तुष्टिकरण की नीति है. इसकी उन्होंने कड़े शब्दों में भर्त्सना की है.

तेज प्रताप आगे कहते हैं कि ऐसे ही आलाधिकारियों के लिए नियमों की अनदेखी की जा रही है. शनिवार और रविवार को अवकाश होने के बावजूद CFI खुद आला अधिकारी को फ्लाइंग करवाते हैं. यही नहीं दूसरे बच्चों को फ्लाइंग से दूर रखा जाता है. अपनी बातों को शेयर करते हुए तेज प्रताप ने आपत्ति जताई है.

उन्होंने कहा कि बिहार फ्लाइंग क्लब में आमजनों के बच्चों को मूलभूत सुविधाओं और विमान उड़ाने की प्रकिया से दूर रखा जा रहा है, जो युवाओं के विकास को अवरूद्ध कर रहा है. यह बिहार की गति में बाधक बनेगा. मेरे साथ भी इसी प्रकार की ज्यादती की जा रही है, सभी कागजातों को जमा करने के बाद भी मुझे सही जानकारी से वंचित रखा जा रहा है. जबकि बिहार के आला अधिकारी को सभी प्रकार की सुविधाओं और विमान उड़ाने की प्रकिया से जोड़ कर विशेष तरजीह दी जा रही है. यह तुष्टिकरण की नीति है जिसका मैं तीव्र भर्त्सना करता हूं. शनिवार रविवार को सरकारी अवकाश के दिन CFI खुद आला अधिकारी को फ्लाइंग करवाते हैं, और बाकी बच्चों को दूर रखा जाता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home