HomeBiharमोकामा विधायक नीलम देवी के आवास पर सैंकड़ों मजदूर अपनी मुख्य मांग...

मोकामा विधायक नीलम देवी के आवास पर सैंकड़ों मजदूर अपनी मुख्य मांग को लेकर पहुंचे, फोन पर ही सम्बंधित पदाधिकारी को दिए ये निर्देश

लाइव सिटीज, मोकामा: आज नगर परिषद् मोकामा के दैनिक मजदूर लगभग 150 की संख्या में विधायक मोकामा नीलम देवी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान अपनी मुख्य मांग वेतन वृद्धि को लेकर सभी मजदुर मोकामा विधायक नीलम देवी के आवास पर आए। लेकिन विधायक नीलम देवी अभी बिहार से बाहर है, लेकिन उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने दूरभाष पर सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए।

निर्देश देकर उन्होंने कहा की इन दैनिक मजदूरों का वेतन अविलम्ब सरकारी निर्देशानुसार 1 अप्रैल से दिया जाय। जिसे नगर कार्यपालक मोकामा ने 1अप्रैल से दैनिक मजदूरों का वेतन जो न्यूनतम 306 रुपया दिया जा रहा था उसे 371 कर दिया जायेगा।

मजदूरों का यह नया वेतन 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगा। दैनिक मजदूरों ने विधायक नीलम देवी को 12 सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा। जिसमें अधिकांश मांगो से सम्बंधित निर्देश कार्यपालक को दिए। मजदूरों के हक़ को दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले विधायक ने आज भी मजदूरों एवं जनता मालिक की सेवा में तत्पर रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments