HomeBiharहोम्योपैथिक डॉक्टर की हत्या, घर के बाहर सोने के दौरान बदमाशों ने...

होम्योपैथिक डॉक्टर की हत्या, घर के बाहर सोने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

लाइव सिटीज, सीवन: बिहार के सिवान में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है. यहां बेखौफ अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोली मार दी है. मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के मथुरापुर गांव निवासी होम्योपैथी डॉक्टर अपने घर के बाहर जहां पशुओं को बांधा जाता है वहां सो रहे थे. करीब रात्री 12:00 बजे के आसपआस कुछ बदमाश आए और उन्हें सोए हुई अवस्था में ही गोली मार दी. गोली लगने के बाद होम्योपैथिक डॉक्टर ने वहीं दम तोड़ दिया.

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए और डॉक्टर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक होम्योपैथिक डॉक्टर की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी राज बिहारी के रूप में हुई है. गोलाबारी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि सीवान जिला का बड़हरिया थाना क्षेत्र अपराधियों के लिए शेफ जोन बन चुका है. वहां आए दिन गोलीबारी की घटना देखने को मिल रही है.

वहीं बड़हरिया थाना क्षेत्र में इससे 10 दिन पहले भी एक व्यापारी पर अपराधियों ने गोलियां चलाई थी. जिसमें एक 17 वर्ष के कस्टमर युवक को गोली लगी थी. जिसको लेकर के बड़हरिया बाजार के व्यवसायियों ने बाजार बंद कर और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. बाजार प्रशासन के काफी समझाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद बाजार सुचारू रूप से चालू हो सका. जिसमें कुछ अपराधियो की गिरफ्तारी भी हुई तो लगा कि अब बड़हरिया शांत रहेगा लेकिन अभी तीन-चार दिन भी नहीं हुए थे बाजार सुचारू रूप से चालू हुए और फिर बीती देर रात होम्योपैथिक डॉक्टर को अपराधियों ने गोली मार दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home