HomeBiharबेगूसराय में दिल दहलाने वाली घटना, मां अपने तीन बच्चों के साथ...

बेगूसराय में दिल दहलाने वाली घटना, मां अपने तीन बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बड़ी खबर बेगूसराय जिले से है..जहां एक महिला ने 3 बच्चों के साथ बुढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाई है..तीन बच्चों के साथ महिला के नदी में छलांग लगाने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अपने स्तर से खोजबीन शुरू की.

पूरी घटना बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल का है.सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची है और महिला एवं उनके तीन बच्चों की तलाश कर रही है.पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों और स्थानीय लोगों से भी पुछताछ कर रही है.

पुलिस पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि डंडारी थाना क्षेत्र के रहने वाले रवि कुमार सिंह की पत्नी पूजा कुमारी अपने 6 वर्षीय बच्चे आयुष को लेकर कहा सुनी हुई थी. आयुष का किसी कारण से एक हाथ टूट गया था. जिसके बाद पत्नी लगातर उसका इलाज करवा रही थी. इसी बीच बच्चे का दूसरा हाथ भी टूट गया. पति के ठीक से देखभाल नहीं करने से नाराज पत्नि ने तीनों बच्चों को लेकर नदी में छलांग लगा दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home