HomeBiharमोतिहारी में हर्ष फायरिंग, ऑर्केस्ट्रा पार्टी में डांस के दौरान ठांय-ठांय.. VIDEO...

मोतिहारी में हर्ष फायरिंग, ऑर्केस्ट्रा पार्टी में डांस के दौरान ठांय-ठांय.. VIDEO वायरल

लाइव सिटीज, मोतिहारी: तमाम रोक और कड़े कानून के बावजूद पूर्वी चंपारण जिला में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के लमौनिया गांव में आयोजित छठी कार्यक्रम के दौरान हथियार के प्रदर्शन का एक वीडियो फिर वायरल हो रहा है. जिसमे भोजपुरी गाना पर हथियार लहराते हुए एक युवक बेखौफ फायरिंग करते नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है.

आर्केस्ट्रा के स्टेज पर भोजपुरी गाना “महतो जी के कट्टा तोहरा दुपट्टा पर चमकी ” की धुन बज रही है और महिला डांसर डांस कर रही है. उसके साथ स्टेज पर कुछ युवक भी डांस कर रहे है. भोजपुरी गाना के धुन पर महिला डांसर के साथ डांस कर रहा एक युवक अपने कमर में रखे पिस्तौल को निकालकर लहराने लगता है. उसके बाद वह पिस्तौल के नाल को नीचे की ओर लाकर फायर कर देता है. गनीमत रही की गोली किसी को नहीं लगी.

बताया जा रहा है कि लमौनिया गांव के एक व्यक्ति के यहां बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके छठी के मौके पर पार्टी रखी गई थी. छठी कार्यक्रम में महिला डांसर के साथ ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम रखा गया था. जिस कार्यक्रम का आनंद उठाने वालों की काफी भीड़ थी. उसी डांस के दौरान पिस्तौल लहराकर फायरिंग कर रहे युवक का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

वायरल वीडियो को लेकर सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके सत्यापन किया जा रहा है. वीडियो के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home