HomeBiharबिहार में अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति : शिक्षा विभाग ने जारी किया...

बिहार में अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति : शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल, यहां पढ़ें पूरा लेटर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार से बड़ी ख़बर आ रही है कि प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक 12 जुलाई से 14 जुलाई तक विषयवार खाली पदों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही 20 जुलाई तक आवेदन की आखिरी तारीख घोषित की गई है।

26 जुलाई को चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। फिर 29 जुलाई को चयनित शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया जाएगा। इसके बाद 30 और 31 जुलाई को संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित कर योगदान कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home