HomeBiharगिरिराज सिंह के नाम सुनकर भड़के भाई वीरेंद्र, दिया विवादित बयान, कहा-...

गिरिराज सिंह के नाम सुनकर भड़के भाई वीरेंद्र, दिया विवादित बयान, कहा- ‘वो असली हिंदू है ही…’

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हमेशा से महागठबंधन पर हमलवार रहे हैं. सभी मुद्दों को लेकर महागठबंधन को घेरते रहे हैं. वहीं, गिरिराज सिंह को लेकर एक सवाल पर आरजेडी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र भड़क गए और केंद्रीय मंत्री को लेकर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह तो असली हिंदू है ही नहीं, वह अंग्रेजों के दलाल के बेटे हैं और जो अंग्रेज के दलाल का बेटा होगा, जो गोडसे का बेटा होगा वह हिंदुस्तान से कभी प्रेम नहीं कर सकता है. भाई वीरेंद्र के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि सनातन हिंदू धर्म को खत्म करने के लिए छिपा हुआ एजेंडा चलाया जा रहा है. देश इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कंफ्यूजन पैदा किया हुआ है. उनकी राजनीतिक समाज में कंफ्यूजन पैदा करने वाली है. गिरिराज ने कहा कि ओबीसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानूनी मान्यता दी है.

बता दें कि बयानों को लेकर इन दिनों आरजेडी काफी सुर्खियों में है. आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा के बयान पर पूरे देश की सियासत गरमाई हुई है. 21 सितंबर को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज झा ने कविता को सुनाते हुए ठाकुरों का जिक्र किया था और अंदर के ठाकुर को मारने की अपील की थी. उनके इस बयान के बाद से लगातार विवाद हो रहा है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home