लाइव सिटीज, पटना:चाय से लेकर सफर तक सुबह-सुबह महंगा हो गया। बिहार के लोगों को आज महंगाई का डबल झटका लगा है। राज्य में पेट्रोल की कीमत में 2.61 और डीजल में 2.71 प्रति लीटर की भारी वृद्धि हुई है। गाड़ी से घूमने के साथ-साथ रसोई तक भी नहीं बची है, क्योंकि आज से ही सुधा डेयरी ने भी दूध और उससे बने उत्पादों की कीमतों में इजाफा को लागू किया है। अब आम जनता का पूरा बजट बिगड़ गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के उतार-चढ़ाव के कारण देश भर में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। बिहार में महज 12 दिनों के भीतर ये चौथी बढ़ोतरी है। इस वृद्धि के बाद पटना में पेट्रोल 113.35 और डीजल 99.36 प्रति लीटर हो गया है, जबकि नालंदा में पेट्रोल 113.99 और डीजल 99.87 प्रति लीटर के नए स्तर पर पहुंच चुका है।
25 मई (आज): पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ।
23 मई: पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।
19 मई: दोनों ईंधनों की कीमतों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
15 मई: कीमतों में सीधे 3 रुपए प्रति लीटर की भारी वृद्धि की गई थी।
