HomeBiharपटना जू में जानवरों को भीषण गर्मी से राहत: चिंपांजी और सांप...

पटना जू में जानवरों को भीषण गर्मी से राहत: चिंपांजी और सांप AC में, बाघों के लिए कूलर और फव्वारे

लाइव सिटीज,पटना: पटना में बढ़ते तापमान और हीटवेव से जनजीवन पूरी तरह त्रस्त है. इंसान तो गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन और घरेलू नुस्खे अपना रहे हैं, लेकिन इस भीषण गर्मी का बड़ा असर बेजुबान जानवरों पर भी पड़ रहा है.

पटना जू (संजय गांधी जैविक उद्यान) के ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर जायजा लिया कि इस जानलेवा गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए क्या खास इंतजाम किए गए हैं. जू प्रशासन ने वन्यजीवों को राहत देने के लिए कई बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं.

चिंपांजी और सांपों के लिए AC की व्यवस्था

जिन जानवरों और सरीसृपों (Reptiles) पर गर्मी का सबसे ज्यादा असर पड़ता है, उन्हें ठंडक देने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं:

सांप और अजगर: बड़े-बड़े सांपों और पाइथन (Python) को गर्मी में दिक्कत न हो, इसके लिए उनके शेड में भी AC का प्रबंध किया गया है.

चिंपांजी: पटना जू में रह रहे चिंपांजी को गर्मी से बचाने के लिए उनके बाड़े में AC (एयर कंडीशनर) और कूलर लगाए गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments