HomeBiharCBSE ने मैथिली को मातृभाषा विषय के रूप में दी मान्यता, मुख्यमंत्री...

CBSE ने मैथिली को मातृभाषा विषय के रूप में दी मान्यता, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार

लाइव सिटीज, पटना:मिथिला की भाषा और संस्कृति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पाठ्यक्रम में अब मैथिली भाषा को भी स्थान मिलेगा. इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी साझा की है. उन्होंने इस फैसले को मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और भाषाई गौरव के लिए ऐतिहासिक बताया है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि CBSE के सिलेबस में कक्षा 1 से माध्यमिक स्तर तक मैथिली भाषा को मातृभाषा विषय के रूप में मान्यता मिलना मिथिलांचल के लोगों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने लिखा कि यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों को अपनी मातृभाषा, संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का मजबूत माध्यम बनेगा.

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन को लगातार नई मजबूती मिल रही है. मैथिली को CBSE पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला इसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments