HomeBiharपूर्व सांसद रंजन यादव राजद में शामिल, बोले- यह मेरा पुराना घर

पूर्व सांसद रंजन यादव राजद में शामिल, बोले- यह मेरा पुराना घर

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व सांसद रंजन यादव राजद में शामिल हो गये हैं. राज्य सभा सांसद मनोज झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. पार्टी की सदस्यता लेते ही रंजन यादव ने कहा कि राजद उनका पुराना घर रहा है. लालू यादव को लोकसभा चुनाव हरानेवाले रंजन यादव ने कहा कि शुरुआत में हम में और लालू यादव में कोई अंतर नहीं रहता था, लेकिन बाद में लालू प्रसाद की डिमांड लोकसभा चुनाव में हर राज्य में होती थी.

उन्होंने कहा कि देश के चार-चार प्रधानमंत्री के साथ लालू प्रसाद यादव ने काम किया है. सभी प्रधानमंत्री लालू प्रसाद यादव को अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए बुलाते थे. पत्रकारों से बात करते हुए रंजन यादव ने कहा कि बिहार में बिहार में लालटेन की लहर चल रही है. हमारा गठबंधन बिहार में बेहतर परिणाम लायेगा.

राजद की सदस्यता लेने से पहले बुधवार की रात रंजन यादव ने लालू यादव से मुलाकात की थी. 2009 के लोकसभा चुनाव में रंजन यादव ने लालू प्रसाद यादव को हराया था. ऐसे में माना जा रहा है कि रंजन यादव के आरजेडी में शामिल होने से 2024 के चुनाव में पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती को फायदा हो सकता है. 2014 और 2019 के चुनाव में भी मीसा भारती लड़ी थीं, लेकिन हार गईं थीं. बीजेपी के उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने दोनों बार हराया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home