HomeBiharपटना में अटल पथ के शिवपुरी इलाके में लगी आग, इलाके में...

पटना में अटल पथ के शिवपुरी इलाके में लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना में मंगलवार को शिवपुरी के साई मंदिर रोड स्थित कैपिला पैलेस में अचानक आग लग गई. आग की लपटें तेजी से फैलती गईं. जिससे अफरा-तफरी मच गई. बताया जाता है कि कपिला पैलेश की पहली मंजिल पर जिम और फिजियोथेरेपी सेंटर और लाइब्रेरी है, जबकि दूसरी मंजिल पर हास्टल.जिम में सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक पहली मंजलि पर स्थित जिम में आग लगी है. धुंआ उठने पर फिजियोथेरेपी सेंटर में मौजूद मरीज भागकर बाहर आये. बच्चे भी उस दौरान लाइब्रेरी में थे। ग्रांउड फ्लोर पर काफी दुकानें हैं. शिवपुरी निवासी परशुराम ने बताया आग करीब तीन साढ़े तीन बजे लगी है. धुआं उठने पर बिल्डिंग में भगदड़ मच गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home