HomeBiharबेखौफ अपराधियों ने थाना प्रभारी को मारी गोली, छापेमारी के दौरान दिया...

बेखौफ अपराधियों ने थाना प्रभारी को मारी गोली, छापेमारी के दौरान दिया घटना को अंजाम

लाइव सिटीज, पूर्णिया::बिहार के पूर्णिया में अपराधियों का तांडव का देखने को मिला है. देर रात अपराधियों ने मधुबनी टीओपी थाना प्रभारी मनीष चंद्र यादव पर गोली चला दी. गोली मनीष के कमर पर लगी है, जिनका इलाज पूर्णिया के प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है. मनीष को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्णिया के केहाट थाना क्षेत्र के फोर्ड कंपनी चौक के पास कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के ताक में है. जिसके बाद थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए.

मधुबनी टीओपी थाना प्रभारी मनीष चंद्र यादव पर उस समय गोली चली जब उन्होंने 2 पल्सर पर सवार चार अपराधियों को रुकने का इशारा किया. यह मामला जिले के केहाट थाना क्षेत्र के फोर्ड कंपनी चौक के पास का है. बताया जा रहा है कि मनीष को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अपराधी चौक पर संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं. 

जिसके बाद मनीष अपने एक सहयोगी पुलिस को सिविल ड्रेस में लेकर कार से निकल पड़े और जैसे ही अपराधियों को रोकने की कोशिश की एक अपराधी ने मनीष पर गोली चला दी. गोली मनीष के कमर के पास लगी है उनका इलाज पूर्णिया के प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है और स्थिति नाजुक बनी हुई है.

वहीं पुलिस आरक्षी अधीक्षक आमिर जावेद ने पूर्णिया से सटे सभी बॉर्डर को सील करवा दिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस दो लोगों को इस मामले में पूछताछ के लिए लाई है. अब देखना यह है कि पुलिस ने जिन लोगों को पूछताछ की लाई है इस घटना को उन लोगों ने अंजाम दिया है या फिर किसी अन्य अपराधी ने दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home