HomeBiharबिहार से रांची जा रहा परिवार हादसे का शिकार, स्कॉर्पियो-बस की टक्कर...

बिहार से रांची जा रहा परिवार हादसे का शिकार, स्कॉर्पियो-बस की टक्कर में एक की मौत, 8 जख्मी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. बस और स्कार्पियो की आमने-सामने टक्कर में स्कार्पियो सवार नौ लोग जख्मी हो गए. जख्मी होने वालों में दो बच्चे और तीन महिला भी शामिल हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें पांच की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. बस और स्कोर्पयो की भिड़ंत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बीघा गांव के पास हुई है.

जानकारी के मुताबित सभी घायल सहरसा जिले के सितुआ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी सहरसा से अपने एक परिजन के दाह संस्कार में रांची जा रहे थे. इस हादसे में स्कोर्पियो के ड्राइवर कर्मवीर की इलाज के दौरान नवादा सदर अस्पताल में मौत हो गयी. वो सहरसा जिला के सलखुआ का रहने वाला था. उसकी गाड़ी को बुक करा सभी रांची जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि ब्रम्हदेव यादव अपने पूरे परिवार के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर बड़े भाई के दाह संस्कार में रांची जा रहे थे, तभी अम्बिका बीघा गांव के पास तेज रफ्तार बस ने विपरित दिशा से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी.

घटना के बाद बस का ड्राइवर और सह चालक भागने में सफल रहा. बस नवादा की तरफ से आ रही थी उसी दौरान यह घटना हुई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया. स्थानीय पुलिस के द्वारा इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गयी है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home