HomeBiharबिहार के सीतामढ़ी में पटाखा जलाने के दौरान धमाका, चार बच्चे झुलसे,...

बिहार के सीतामढ़ी में पटाखा जलाने के दौरान धमाका, चार बच्चे झुलसे, तीन एसकेएमसीएच रेफर

लाइव सिटीज, सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में एक धमाके में चार बच्चे झुलस गए. बताया जा रहा है कि पटाखा जलाने के दौरान धमाका हुआ था. वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो बम के फटने से बच्चे झूलसे हैं. घटना जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के भोरहा गांव की है. शनिवार को चार बच्चे पटाखा जलाने के क्रम में गम्भीर रूप से जल गए. इसके बाद परिजनों ने अपने बच्चों को अनुमंडल अस्पताल बेलसंड में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बच्चों के मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है.

परिजनों ने बताया कि चार बच्चों में सोनाक्षी, सिद्धार्थ और चांदनी की स्थिति काफी नाजुक है. तीनों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच में रखा गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बच्चे एक साथ पटाखा जला रहे थे. इसी क्रम में पटाखा विस्फोट कर गया. इसके चपेट में आने से चारो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में घायल बच्चों की पहचान भोरहा गांव के वार्ड नंबर 15 निवासी संजय सहनी की 13 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी, दीपक कुमार की 10 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी और 10 वर्षीय अंश कुमार तथा दिलीप कुमार गुप्ता के 12वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार के रूप में किया गया है.

इस संबंध में बेलसंड अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सोनाक्षी 50 प्रतिशत, सिद्धार्थ और चांदनी 30 प्रतिशत तक जल गए हैं. वहीं अंश कुमार भी आंशिक रूप से जख्मी हो गया है. वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो बम के फटने से घटना हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बेलसंड थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्दी मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home