HomeBiharमुंगेर के तारापुर में जेडीयू ने चलायी जनसंपर्क संवाद यात्रा, हजारों लोग...

मुंगेर के तारापुर में जेडीयू ने चलायी जनसंपर्क संवाद यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल

लाइव सिटीज, मुंगेर: मुंगेर के तारापुर में जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से शुक्रवार को जनसंपर्क संवाद यात्रा चलाई गई। इस संवाद यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, विधान पार्षद विजय सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु शामिल रहे। इस दौरान तारापुर में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस सभा में तारापुर के कई इलाकों से आये जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमें यहां भेजा है, ये जानने के लिए कि सरकार की योजनाएं आप तक पहुंच रही हैं या नहींं ? ये नीतीश कुमार का बड़प्पन है कि वह हर तबके का बराबर ख्याल रखते हैं। हर समाज के लोगों को वो ताकत देते हैं। हमने इस क्षेत्र में सात-सात सड़क पास किया है, जो विकास की मिसाल है। हम क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार भी हमारे समाज की चिंता करते हैं। अभी कई जिलों के डीएम-एसपी हमारे समाज से हैं। कई लोग महत्वपूर्ण पद पर हैं।

उन्होंने कहा कि जब मधुबनी में ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई थी तो नीतीश कुमार ने मुझे भेजा था। मैंने पीड़ित परिवार की हर मदद की थी। परिवार के एक सदस्य को झूठे केस में फंसा दिया गया था। मेरे कहने पर नीतीश कुमार ने उसे छुड़ाया। परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कराई थी। अभी चुनाव नहीं है। हम वोट मांगने भी नहीं आये हैं। हमारे मुखिया चाहते हैं कि हमारी जनता सुखी रहे और कोई भी तकलीफ ना हो, ये जानने के लिए हमलोग घूम रहे हैं। आप से उम्मीद यही है कि आने वाले समय में भी आपलोग नीतीश कुमार को मजबूत करें।

वहीं, पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि आज देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार के किये गए काम और विकास को देख कर दूसरे राज्य उसे फॉलो करते हैं। नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची है, उसे पार पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। नीतीश कुमार ने राजनीति में आदर्श स्थापित किया है।

बिहार विधान पार्षद विजय सिंह ने कहा कि राजनीति में लोग समाज सेवा करने का तो दावा करते हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने राजनीति समाज सुधार की व्यवस्था शुरू की है। आज बिहार में शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसे मसले पर सरकारी स्तर पर काम किया है और उसे अमली जामा पहना कर सफल बनाया है। जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि हमलोग महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। नीतीश कुमार गांधीजी के रास्ते पर चलते हैं। तभी तो हर कार्यालय में गांधीजी द्वारा बताए सात सामाजिक पाप को लिखवाया गया है। नीतीश कुमार हमारे युग के गांधी हैं। हर समाज के लिए क्या करना है, नीतीश कुमार अच्छे से जानते हैं। खासतौर पर हमारे क्षत्रिय समाज पर भी पूरा फोकस रखते हैं।

जदयू के प्रदेश महासचिव लोकप्रकाश ने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य है कि हमें नीतीश कुमार जैसे संवेदनशील मुख्यमंत्री मिले हैं। हर तबके के लोगों की समस्या सुनना और उसके समाधान के लिए हर समय तैयार रहते हैं। तभी तो प्रदेश कार्यालय में हर दिन प्रदेश के मंत्री आम लोगों की समस्या सुनते हैं और उसका निदान करते हैं। जदयू के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि नीतीश कुमार हर क्षेत्र में हमारे समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। चाहे कोई प्रशासनिक क्षेत्र हो या राजनीति का क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व है और ये देन नीतीश कुमार की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home