HomeBihar19 फरवरी से मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में बिहार का करेगी...

19 फरवरी से मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में बिहार का करेगी दौरा EC की टीम, 21 फरवरी को मीडिया से होगी रूबरू

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी का जायजा लेने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की पूरी टीम 19 फरवरी से बिहार का दौरा करने वाली है. 19 फरवरी को टीम पटना पहुंचेगी. टीम में चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल सहित चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे. लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले आयोग की टीम का यह अंतिम दौरा है जिसमें चुनाव की तैयारी का जायजा लिया जाएगा.

चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे में 19 फरवरी को बिहार और झारखंड के चुनाव पदाधिकारी के साथ बैठक करेगी. 20 और 21 फरवरी को राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों बिहार सरकार के आला अधिकारियों और जिलों में तैनात जिला अधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ चुनाव तैयारी को लेकर बैठक करेंगे. समीक्षा बैठक में पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त लेंगे.

21 फरवरी को बैठकों के बाद मीडिया से भी चुनाव आयोग की टीम बातचीत करेगी. बिहार मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार शाम 4:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक यह प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम बिहार में चुनाव तैयारी को लेकर मीडिया को जानकारी उपलब्ध कराएगी. बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर चुनाव आयोग लंबे समय से तैयारी कर रहा है. चुनाव में सुरक्षा इंतजाम से लेकर वोटर लिस्ट सभी बिंदुओं पर बातचीत की जाएगी. राजनीतिक दलों की यदि कोई समस्या है तो उसे भी चुनाव आयोग की टीम सुनेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home