HomeBiharबिहार के कई शहरों में आज मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी की...

बिहार के कई शहरों में आज मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी की संभावना, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के कई जिलों में हुई बारिश से एक तरफ जहां तापमान में गिरावट हुई है वहीं लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. प्रदेश का तापमान 40 डिग्री से नीचे हो चुका है. आज सोमवार (24 अप्रैल) को भी पूरे बिहार के सभी जिलों को गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिले में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन तीन जिलों में मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मध्यम स्तर की वर्षा की चेतावनी दी गई है.

इन तीन जिलों को छोड़कर बिहार के शेष अन्य सभी शहरों के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने, मेघ गर्जन, बिजली चमकने एवं बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है. कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. रविवार को बिहार के 17 जिलों में वर्षा हुई.

चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हुई. इनमें गोपालगंज, भोजपुर, सारण और सीवान शामिल है. इन जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा हुई. मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की हवा चली.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home