HomeBiharपटना में टीचर सीट से राजद के डॉ संजीव की जीत, स्नातक...

पटना में टीचर सीट से राजद के डॉ संजीव की जीत, स्नातक पर नीरज कुमार 800 वोटों से आगे

लाइव सिटीज, पटना: पटना स्नातक पर शुरुआती रुझानों से ही JDU के नीरज कुमार आगे चल रहे हैं. जबकि अनंत सिंह के डॉ अनुज तीसरे पायदान पर हैं. नीरज कुमार का मुकाबला RJD के दिलीप पटेल से दिख रहा. नीरज कुमार फिलहाल 800 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे दिन भी काउंटिंग जारी है.

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चारों सीटों का रिजल्ट जारी हो गया है. पटना से राजद के डॉ संजीव ने बाजी मारी है. वहीं तिरहुत से बीजेपी के नरेंद्र प्रताप सिंह की जीत दर्ज की है. सारण सीट से भाजपा के बागी डॉ राहुल रात निर्दलीय बाजी मारी है. जबकि, दरभंगा सीट से जन सुराज के सुरेश राय की जीत हुई है.

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के मदन मोहन झा को 324 वोटों से शिकस्त दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home