HomeBiharBPSC के सिलेबस व एग्जाम पैटर्न का PDF यहां से करें डाउनलोड,...

BPSC के सिलेबस व एग्जाम पैटर्न का PDF यहां से करें डाउनलोड, जानें अन्य जानकारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस लागू कर दिया गया है. नयी शिक्षक नियमावली के लागू होने के बाद अब ये पहली बार ऐसा हो रहा है जब बीपीएससी के जरिए परीक्षा का आयोजन कराने के बाद शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है. अब शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया है. इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रहेगा और प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के लिए अलग नियम लागू रहेंगे.

बीपीएससी ने तय किया है कि हर कैटेगरी के शिक्षकों को भाषा की परीक्षा देनी होगी जो 100 अंकों का होगा. प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की परीक्षा माध्यमिक और उच्च विद्यालय के शिक्षक भर्ती परीक्षा से थोड़ा अलग होगा. प्राथमिक विद्यालय में सामान्य अध्ययन का पेपर होगा जबकि माध्यमिक और उच्च विद्यालय के लिए होने वाले पेपर में संबंधित विषय के साथ ये सामान्य अध्ययन की भी परीक्षा होगी.

प्रश्न कैसे रहेंगे..इसके संशय पर से भी अब पर्दा हट गया है. बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ यानि ऑब्जेक्टिव प्रश्न ही पूछे जाएंगे. इसमें एक से अधिक ऑप्शन मिलेंगे और सही ऑप्शन का आपको चुनाव करना होगा. ध्यान रहे कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान अब बीपीएससी ने किया है. जिससे तुक्का मारने वाले अभ्यर्थियों को नुकसान होगा. इसमें गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home