HomeBiharडॉक्टर्स कॉलनी पार्क पहुंचे तेजप्रताप यादव से बच्चों ने की शिकायत, अधिकारीयों...

डॉक्टर्स कॉलनी पार्क पहुंचे तेजप्रताप यादव से बच्चों ने की शिकायत, अधिकारीयों पर बिफरे मंत्री

लाइव सिटीज, पटना: सावन के महीने में बिहार में हरियाली दिखनी शुरू हो गयी है। पटना के पार्कों में भी हरियाली बढ़ गयी है जिससे पार्को की रौनक देखते ही बन रही है। लेकिन पार्को में कुछ उचित सुविधाओं का अभाव है। पार्कों में लोगों को उचित सुविधा मिले इसके लिए खुद मंत्री तेजप्रताप यादव ने ही कमर कस ली है और निकल पड़े हैं राजधानी की पार्को के निरीक्षण के लिए।

वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव कंकड़बाग स्थित डॉक्टर्स कॉलनी पार्क पहुंचे। आम लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आज से यह निरीक्षण शुरू किया तो तमाम खामियां सामने आयीं। इस दौरान वहां मौजूद गंदगी एवं रखरखाव में कमी को देख मंत्री तेज प्रताप यादव ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

इस दौरान इलाके के लोगो ने भी विभाग के कर्मचारियों एवं आला अधिकारियों की शिकायत करते हुए कहा कि वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई पार्को की स्थिति जर्जर है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियो को जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने के साथ ही तमाम तरह के दिशा निर्देश जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगर काम मे कोताही बरती तो कारवाई तय है।

वही मंत्री जी ने आम लोगो एवं बच्चों की शिकायत पर पार्को में मौजूद झूलो में लगे तालों को तोड़वाया और खराब पड़े झूलो को भी अपने सामने ही ठीक करवाया। इस मौके पर पार्क में मौजूद बच्चों के चेहरे पर खुशियां छा गई जिसे देख तेजप्रताप भी गदगद हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home