HomeBiharशादी में डीजे बना मौत का कारण, सुहागन होने से पहले उजड़...

शादी में डीजे बना मौत का कारण, सुहागन होने से पहले उजड़ गया दुल्हन का घर

लाइव सिटीज, सीतामढ़ी: बिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. बता दें कि बिहार के सीतामढ़ी जिले में डीजे की तेज आवाज दूल्हे की मौत का कारण बन गई. साउंड से दूल्हे को बेचैनी होने लगी और फिर वह बेहोश हो गया था. जब तक दूल्हे को अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इस घटना के बाद से दूल्हा-दुल्हन के परिवार में मातम छाया हुआ है. बताया गया कि यहां डीजे पर प्रतिबंध है फिर भी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार इंदरवा गांव की रहने वाली युवती की शादी परिहार प्रखंड के धनहा पंचायत के मनिथर वार्ड संख्या 9 के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. गुदर राय से होने थी. बता दें कि दुल्हन से साथ फेरे लेने के लिए घर पर बारात आ गई थी. धूमधाम से बारात का स्वागत के बाद स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे. सामने घराती और बाराती बैठे थे और तेज आवाज में डीजे पर गाने बज रहे थे.

आपको बता दें कि मृतक दूल्हे की पहचान परिहार प्रखंड की धनहा पंचायत के मनिथर वार्ड-9 के रहनेवाले स्वर्गीय गुदर राय के पुत्र सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है. जिला परिषद प्रतिनिधि कुदुस रजा ने बताया कि बारात दौरान मंच पर जयमाल की रस्म हो चुकी थी. साथ ही दोनों अपने रिश्तेदार, परिवार और दोस्तों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे. इसी बिच अचानक दूल्हा बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ा. दूल्हे के गिरते ही अफरातफरी मच गई. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home