HomeBiharमेयर पुत्र और पूर्व वार्ड पार्षद के बीच विवाद हुआ खत्म, 6...

मेयर पुत्र और पूर्व वार्ड पार्षद के बीच विवाद हुआ खत्म, 6 साल पहले दर्ज हुई थी शिकायत

लाइव सिटीज, पटना: मंगलवार को मेयर पुत्र और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिशिर कुमार के ऊपर 6 साल पूर्व दर्ज किए गए शिकायत को आपसी सहमति के बाद खत्म कर दिया गया। दरअसल अगस्त 2019 में नगर निगम की बैठक के दौरान वार्ड 21 की तत्कालीन निगम पार्षद पिंकी कुमारी ने मेयर के बेटे पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जब हम पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत कर रहे थे तब मेयर पुत्र शिशिर कुमार ने उन्हें आंख मारा।

इसके बाद अन्य पार्षदों एवं पिंकी कुमारी जी के बीच काफी बहस हुई एवं उन्होंने शिशिर कुमार के अलावा सशक्त स्थाई समिति के सदस्य डॉ. इन्द्रदीप कुमार चंद्रवंशी(वार्ड 48) एवं वार्ड पार्षद श्री सतीश गुप्ता (पार्षद 47) के विरुद्ध कदमकुआं थाने में मामला दर्ज कराया था और उनके द्वारा जान से मारने धमकी और छेड़खानी का आरोप लगाया गया था।

शिशिर कुमार ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि आपस में कुछ गलतफहमियां थी जो अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद को धन्यवाद भी दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home