HomeBiharसीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रवाना हुए हरियाणा, कही...

सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रवाना हुए हरियाणा, कही ये बात

लाइव सिटीज, पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. तेजस्वी यादव ने कहा कि आज हरियाणा के फतेहाबाद में दिवंगत चौधरी देवीलाल की जयंती है, जिसपर इंडियन नेशनल लोकदल की रैली में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मैं दिल्ली जा रहा हूं. वहीं, उन्होंने लालू-नीतीश और सोनिया गांधी की मुलाक़ात की भी जानकारी दी है.

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस रैली में शामिल होंगे. इसमें शामिल होने के लिए सीएम नीतीश के साथ उनको भी आमंत्रण मिला है. फतेहाबाद में चौधरी देवीलाल की जयंती के मौके पर रैली में नीतीश कुमार शिरकत करेंगे. इसमें विपक्षी एकता को दिखाने की पूरी कोशिश की जाएगी. तेजस्वी ने कहा कि आज शाम ही नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. करेंगे 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह बड़ी मुलाकात होगी.

दरअसल, बिहार में एनडीए छोड़ महागठबंधन के साथ सरकार बनाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी दलों की एकजुटता की कवायद कर रहे हैं. नीतीश कुमार विपक्ष को एक मंच पर लाने की कवयाद को लेकर ही दिल्ली में पांच से सात सितंबर तक थे. इस बीच वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं से विपक्ष को एकजुट करने पर बात की थी. तब सोनिया गांधी विदेश में थी, जिस कारण उनसे इनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी.

आपको बता दें, लालू यादव कल यानी शनिवार की दोपहर ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी हरियाणा के लिए रवाना हो रहे हैं. सोनिया गांधी से मिलने के पहले सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हरियाणा के फतेहाबाद में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home