HomeBiharदीपावली और छठ पर दिल्ली से पटना का विमान किराया हुआ तीन...

दीपावली और छठ पर दिल्ली से पटना का विमान किराया हुआ तीन गुना, इन शहरों के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

लाइव सिटीज, न्यूज: दीपावली पर दिल्ली और हैदराबाद से पटना आने का विमान किराया 16 हजार और मुंबई से 20 हजार तक पहुंच गया है. यह इस रूट के शुरुआती विमान किराया से लगभग पांच गुना अधिक है. दिल्ली और मुंबई के लिए यह 22 अक्तूबर को सर्वाधिक है, जबकि हैदराबाद के लिए 21 अक्तूबर को इसका सबसे अधिकतम कीमत दिखाई पड़ता है. छठ पर दिल्ली से पटना आने का सर्वाधिक विमान किराया 10260 रुपये और मुंबई से पटना आने का सर्वाधिक किराया 11933 रुपये तक पहुंच गया है जो शुरुआती विमान किराया से तीन गुना और ढाई गुना है.

दानापुर से तिरूनेलवेली के बीच चलेगी पूजा स्पेशल

पूजा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दानापुर एवं तिरूनेलवेली तथा तांबरम के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. यह पूजा स्पेशल ट्रेन पहले सूचित 30 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त है.

तिरूनलवेली-दानापुर : 18 व 25 अक्तूबर को तिरूनेलवेली से 03:00 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 14:30 बजे दानापुर पहुंचेगी.

दानापुर- तिरूनलवेली : 21 को दानापुर से 18:50 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 04:20 बजे तिरूनेलवेली पहुंचेगी.इस ट्रेन का पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है.

06187 दानापुर-तांबरम पूजा स्पेशल : यह पूजा स्पेशल दिनांक 28 अक्तूबर (शुक्रवार) को दानापुर से 18.50 बजे प्रस्थान कर रविवार को 14.45 बजे तांबरम पहुंचेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home