HomeBiharसहरसा में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 7 लोग बुरी तरह...

सहरसा में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 7 लोग बुरी तरह झुलसे, 4 की हालत नाजुक

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के सहरसा से बड़ी खबर आ रही है, जहां जलई ओपी क्षेत्र के राही टोला गंडोल में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 7 लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। इनमें 4 की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

इस बड़ी घटना के बाद सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग में शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता से गांव आए थे, जो हादसे का शिकार हो गये।

बुरी तरह झुलसे लोगों में 5 महिला और 2 पुरुष समेत कुल 7 लोग शामिल है, जो एक ही परिवार के हैं। 3 मार्च को फलदान और 7 मार्च को शादी की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर लीक होने लगा और फिर आग पकड़ ली। फिलहाल शादी की खुशियां अब गम में तब्दील हो गयी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments