HomeBiharबिहार में बिजली हुई सस्ती, दर में 2% की कटौती… 1 अप्रैल...

बिहार में बिजली हुई सस्ती, दर में 2% की कटौती… 1 अप्रैल से लागू होगा नया रेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बिजली सस्ती हो गई है. नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार वासियों को बड़ी राहत दी है और बिजली दर में 2 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. सरकार ने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिजली की दरों में कमी किए जाने का फैसला लिया गया है.

दरअसल शक्रवार को राज्य विद्युत विनियामक आयोग की बैठक हुई. बैठक के बाद विद्युत विनियामक आयोग ने एक अप्रैल से आरंभ होने वाले नए वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की नई दरों की घोषणा कर दी है. आयोग ने किसी भी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. बल्कि सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली दर में 2% की कटौती का ऐलान किया है. ये चौथा साल है जब बिहार में बिजली दर में वृद्धि नहीं हुई है.

बिजली कंपनियों के रेट बढ़ाने की मांग पर आयोग कहा कि बिहार में उपभोक्ता वाजिब पैसा चुका रहे हैं. इसके बाद भी अगर बिजली सप्लाई कर रही कंपनियां नुकसान में है तो इसकी वजह उनकी लापरवाही है. उपभोक्ता वाजिब पैसा चुका रहे हैं. बिजली दर को बढ़ाने की जगह कम करना चाहिए.

दरअसल बिहार में साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 36 से 40 पैसे तक प्रति यूनिट वृद्धि का प्रस्ताव दिया था. बिजली कंपनियां दरों में 3.03 फीसदी की बढ़ोत्तरी चाहती थीं. इसके बाद विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कंपनियों के रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर आम लोगों, व्यापारिक संगठनों और उद्योग चलाने वालों से सुझाव मांगे थे. पटना समेत कई जिलों में जन सुनवाई की और उनका पक्ष जाना इसके बाद ये फैसला सुनाया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home