HomeBiharनिकल गया CTET का रिजल्ट,BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने...

निकल गया CTET का रिजल्ट,BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने का रास्ता साफ..

लाइव सिटीज, पटना: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगस्त 2023 में हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.इस रिजल्ट को CBSE ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है.परीक्षार्थी यहां पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

बतातें चलें कि इस रिजल्ट का सबसे ज्यादा इंतजार बिहार के परीक्षार्थियों को है क्योंकि बिहार में बीपीएससी द्वारा जारी शिक्षक भर्ती का रिजल्ट इसी की वजह से रूका हुआ है.इस रिजल्ट के आने के बाद बीपीएससी 1 लाख 70 हजार शिक्षक बहाली का रिजल्ट जारी कर सकता है.

इस शिक्षक भर्ती परीक्षा में काफी संख्या में भी वैसे भी छात्रा-छात्रा हैं जिन्हौने अगस्त 2023 में सीटेट की परीक्षा दी थी और उसमें पास करने के बाद ही वे शिक्षक बन पायेंगें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home