HomeBiharपटना में घर में घुसकर दंपति पर अपराधियों ने किया हमला, पति...

पटना में घर में घुसकर दंपति पर अपराधियों ने किया हमला, पति की मौत

लाइव सिटीज, पटना: पटना के पीरबहोर थाना इलाके में शनिवार की सुबह अपराधियों ने एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया. अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हो गई.

घायल अवस्था में ही पत्नी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments