HomeBiharबिहार में जल्‍दी ही बढ़ेगी ठंड, पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने...

बिहार में जल्‍दी ही बढ़ेगी ठंड, पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने किया सतर्क; 16 शहरों के तापमान में गिरावट

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क:पटना समेत पूरे बिहार में पुरवा हवा का प्रभाव बना हुआ है. इसके प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पांच दिनों बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड में वृद्धि की होगी. शनिवार को  प्रदेश के 16 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है.

मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं दिन व रात के तापमान में कोई खास बदलाव आने की उम्मीद नहीं है. वहीं राज्य के औसत न्यूनतम तापमान के सामान्य से एक से दो डिग्री कम रहने के आसार है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं राजधानी के न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की वृद्धि के साथ 18.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश के 16 जिलों के सिवान, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सारण, औरंगाबाद, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बांका, शेखपुरा, नवादा के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments