HomeBiharसम्राट चौधरी के विवादित बयान पर सीएम नीतीश का बयान, इलीगल है...

सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर सीएम नीतीश का बयान, इलीगल है सम्राट चौधरी.. उसकी कोई वैल्यू नहीं! 

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व मंत्री स्वर्गीय उपेंद्रनाथ वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव , मंत्री आलोक मेहता एमएलसी कुमुद वर्मा और कई अधिकारी शामिल हुए.इन सभी ने स्व.उपेन्द्रनाथ वर्मा को श्रद्धाजंलि दी।यह समारोह एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया।

सीएम नीतीश से मीडियाकर्मियों ने जब सम्राट के बयान के बारे में पूछा तो उन्हों ने हैरानी जताई और कहा की, ‘हम तो उन लोगों के किसी बात पर ध्यान ही नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली यह सबको मालूम है। जिसको आजादी के बारे में मालूम नहीं है, इसका मतलब कि वह कितना इलीगल है। छोड़िए न उनसब को, उसका कोई वैल्यू है’

आपको बता दें कि रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान जेपी आंदोलन की चर्चा करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा था कि सही मायनों में देश को आजादी 1947 में नहीं बल्कि 1977 में मिली थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home