HomeBiharसीएम नीतीश कुमार ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, पढ़ें अपने संदेश में...

सीएम नीतीश कुमार ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, पढ़ें अपने संदेश में क्या कहा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार समेत देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में सीएम ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।

इससे पहले नीतीश सरकार ने दिवाली और छठ पर्व पर बिहार के सूखा प्रभावित परिवारों को 3500-3500 रुपये सहायता राशि का काम शुरू किया। कई लाभार्थियों के खाते में यह पैसा पहुंच गया है, जिनके अकाउंट में नहीं आया है उन्हें छठ से पहले मिल जाएगा। बिहार सरकार 11 जिलों के 96 प्रखंडों के 7841 गांवों के दो लाख से ज्यादा परिवारों को यह आर्थिक सहायता दे रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद के गोह प्रखंड के पुनपुन नदी में कुसुमरा घाट पर पांच लोगों के डूबने की घटना पर मर्माहत हैं। हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति सीएम ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि अविलंब उपलब्ध कराने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments