HomeBiharइंडिया की बैठक में शामिल होने सीएम नीतीश हुए रवाना तो सम्राट...

इंडिया की बैठक में शामिल होने सीएम नीतीश हुए रवाना तो सम्राट चौधरी बोले-सपना होगा चकनाचूर, आपस में ऐसा भी होगा….

लाइव सिटीज, पटना: मुंबई में I.N.D.I.A. गठबंधन की तीसरी बैठक हो रही है. इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पटना से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं. ऐसे में इस बैठक पर तंज कसते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार जो भ्रम पाले हुए थे कि वह देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे, तो उनका यह भ्रम भी टूट जाएगा.

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का सपना चकनाचूर हो जाएगा. इंडिया गठबंधन के लोग ना नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करेंगे ना ही गठबंधन का संयोजक बनाएंगे.

सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि इस बैठक में नीतीश कुमार को एक-दो टोला का संयोजक बना दिया जाए. उन्होंने इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन करार दिया और कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग देश को बांटने वाले लोग हैं. संभव है कि देश को 10 टोले में बांटकर किसी एक दो टोले का नीतीश कुमार को संयोजक बना दें. इस घमंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर कोई रोल मिलने वाला नहीं है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि इस गठबंधन में कांग्रेस पार्टी प्रमुख है. कांग्रेस पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने, तृणमूल चाहती है ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बने और आम आदमी पार्टी चाहती है अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बने. इस गठबंधन में 22 दल हैं और 22 प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी हैं. इस बैठक में एक बार फिर से नीतीश कुमार को कुछ मिलने वाला नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home