HomeBiharअलय फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी का सीएम नीतीश ने किया...

अलय फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी रहे मौजूद

लाइव सिटीज, पटना: पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के परिसर में स्थित अलय फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी औपचारिक रूप से चालू हो गया। भव्य समारोह में शनिवार को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी मौजूद रहे।

60 विद्यार्थियों की क्षमता वाले इस कॉलेजी में दो तिहाई महिलाएं प्रशिक्षित होंगी। यहां बीएससी नर्सिंग की समुचित पढ़ाई करायी जाएगी। इस कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंट्रली एयर कंडिशन हॉस्टल की भी व्यवस्था की गयी है। तमिलनाडू के डॉ. दामोदरन को इस कॉलेज का प्राचार्य जबकि केरल के अब्दुल रहमान मशंगल को उप प्राचार्य बनाया गया है।
उद्घाटन के मौके पर कॉलेज के प्रेसिडेंट डॉ. एए हई ने कहा कि नर्सिंग किसी भी अस्पताल की रीढ़ मानी जाती है। कुशल नर्सिंग स्टाफ की हमेशा जरूरत रहती है।

इसके लिए नर्सों की अच्छी और समुचित ट्रेनिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हार्दिक इच्छा है कि राज्य में स्वास्थ्यकर्मियों की शिक्षा ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जाय। अलय फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी, उनकी इसी इच्छा को पूरा करने का एक छोटा सा प्रयास है। आगे इस कॉलेज में जीएनएम और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की पढ़ाई भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सिर्फ पीएमसीएच में ही हर दिन एक सिफ्ट में कम से कम एक हजार नर्सों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए राज्य में ज्यादा से ज्यादा नर्सिंग कॉलेजों की स्थापनी की जरूरत पड़ेगी। डॉ. एए हई ने कहा कि नर्सों की जरूरत सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्की पूरे देश और पूरे विश्व में है। आने वाले समय में नर्सों के लिए काफी विकल्प है। अमेरिका सहित विकसित देशों में नर्सिंग स्टॉफ की काफी जरूरत है।

डॉ. एए हई के छोटे भाई व अमेरिका निवासी डॉ. महमूद अब्दुल हई तथा डॉ. महमूद की पत्नी एन्ट अब्दुल हई ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। दोनों ने इस कोर्स में पूरी सहायता देने का वादा किया। गौरतलब है कि डॉ. महमूद अब्दुल का प्रोस्टेट सर्जरी पर काम पूरी दुनियाभर में सराहनीय है जबकि उनकी पत्नी अन्नेटे अब्दुल हई अमेरिका में पिछले 35 वर्षों से नर्सिंग से जुड़ी हुई हैं। उद्घाटन समारोह में पारस हेल्थ की ग्रुप सीओओ डॉ. सैंटी साजन, जोनल डाइरेक्टर डॉ. विक्रम सिंह चौहान एंव पारस एचएमआरआई के वरिष्ठ डॉक्टर भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home