HomeBiharसीएम नीतीश ने इन मंत्रियों को बनाया 6 जिलों का नया प्रभारी...

सीएम नीतीश ने इन मंत्रियों को बनाया 6 जिलों का नया प्रभारी मंत्री, देखें लिस्ट

लाइव सिटीज, पटना: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि CM नीतीश कुमार ने 6 जिलों में नया प्रभारी मंत्री बनाया है। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जानकारी मिल रही है कि यह बदलाव जेडीयू कोटे के ही मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया व नालंदा का जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है। जबकि, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वैशाली, अशोक चौधरी को जमुई व सीतामढ़ी का, शीला कुमारी को लखीसराय व शेखपुरा का जयंतराज को रोहतास और मो. जमा खान को किशनगंज का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

बता दें कि विजय चौधरी पहले नालंदा और शेखपुरा के जबकि बिजेन्द्र यादव पूर्णिया व किशनगंज के प्रभारी मंत्री थे। इसी तरह अशोक चौधरी रोहतास व जमुई के, शीला कुमारी लखीसराय की, जयंतराज वैशाली के और मो. जमा खान सीतामढ़ी के प्रभारी मंत्री थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home