HomeBiharलोकनायक की 120वीं जयंती, नागालैंड के दीमापुर में जयप्रकाश नारायण की जयंती...

लोकनायक की 120वीं जयंती, नागालैंड के दीमापुर में जयप्रकाश नारायण की जयंती में सीएम नीतीश हुए शामिल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आज लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 120वीं जयंती है. आज ही बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जेपी के गांव सिताबदियारा पहुंचे. वहीं जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार नागालैंड के दीमापुर पहुंचे. जहां वो लोकनायक की जयंती को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया.

नागालैंड में जेपी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को सीएम पटना लौटेंगे और यहां वो बापू सभागार में ‘जेपी की कहानी सीएम की जुबानी’ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इस सम्मेलन का आयोजन बिहारी समाज, भोजपुरी समाज, बिहारी कल्याण समिति, मैत्री फाउंडेशन, नागालैंड और जेडीयू की नागालैंड इकाई की ओर से संयुक्त रूप से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया. जहां बिहार से सीएम नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जेडीयू के कई अन्य नेता भी शिरकत किए. 

दरअसल जब नागालैंड अशांत था तब जेपी ने नागालैंड जाकर वहां सीजफायर करवाया था. बाद में तीन साल तक जेपी नागालैंड में रहे भी थे. इस दौरान जेपी ने नागालैंड के सैकड़ों गावों का दौरा किया और लोगों को शांति का पाठ पढ़ाया. आज नागालैंड के घर-घर में जेपी पूजे जाते हैं. यही वजह है कि नीतीश कुमार जेपी जयंती के बहाने नागालैंड की धरती पर पहुंचकर वहां के लोगों का और ज्यादा समर्थन हासिल करना चाहते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home