HomeBiharचिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद अरुण कुमार ने थामा...

चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद अरुण कुमार ने थामा BSP का दामन

लाइव सिटीज, पटना: लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। बिहार के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने चिराग पासवान का साथ छोड़ दिया है और बहन मायावती की पार्टी BSP का हाथ थाम लिया है।

बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन करने के बाद अरुण कुमार अब BSP के सिंबल पर जहानाबाद से चुनाव लड़ेंगे। कशिश न्यूज़ से बात करते हुए अरुण कुमार ने चिराग पासवान पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नई पार्टी में बिहार में संघर्षरत रही है लेकिन यूपी में बहन मायावती की सरकार रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में खेत-खलिहान, गरीब, दलित, शोषित और वंचित समाज का नेत्त्व हमलोगों ने देखा कि चिराग पासवान की लीडरशिप में हो सकता है लेकिन शुरुआत ही ख़राब हो गयी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि टिकट वितरण में चिराग पासवान ने भारी गलती की है। मुझे इमोशनल ब्लैकमेल किया गया और मैं धोखे में आ गया। मुझे पितातुल्य समेत क्या-क्या नहीं कहा गया। इन कारणों से मैं इमोशनल रूप से जुड़ गया लेकिन उनके नेतृत्व में ये संभव नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home