HomeBiharचिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोला, कहा- राज्य में बालू...

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोला, कहा- राज्य में बालू तस्करों का तांड़व सिर चढ़कर बोल रहा है

लाइव सिटीज, पटना: जमुई जिले में मंगलवार को एक अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पुलिस की वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में वाहन पर सवार एसआई प्रभात रंजन की मौत हो गई. वहीं एक पुलिस जवान राजेश कुमार घायल हो गए. वहीं, अब घटना को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है. हादसे के बाद जमुई सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट कर सीएम नीतीश को घेरने का प्रयास किया है. उन्होंने लिखा है कि “मुख्यमंत्री जी , राज्य में बालू तस्करों का तांडव सिर चढ़ कर बोल रहा है. ऐसे में सवाल आपके नेतृत्व पर भी उठते हैं.”

एसआई की मौत पर जमुई सांसदचिराग पासवान ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्वीटर का बदला हुआ नाम) पर पोस्ट करते हुए लिखा “मेरे संसदीय क्षेत्र जमुई के गढ़ी में बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से दरोगा श्री प्रभात रंजन जी की मौत हो गई एवं होमगार्ड के एक जवान गंभीर रूप से घायल है. मैं मृत दारोगा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायल जवान के शीघ्र स्वास्थलाभ की कामना करता हूं.”

वहीं, उन्होंने अपने दूसरे ट्विट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए लिखा कि “मुख्यमंत्री जी, राज्य में बालू तस्करों का तांडव सिर चढ़ कर बोल रहा है. ऐसे में सवाल आपके नेतृत्व पर भी उठते हैं की क्या ये सब आपके संरक्षण में हो रहा है? और नहीं तो अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए. अवैध बालू खनन से कहीं नदी में डूबने से मौत हो रही है तो कहीं अनियंत्रित वाहन सुरक्षाबलों को कुचल रहे हैं. जरूरी है कोई ठोस कदम उठाकर बिहारियों की जान बचाई जाए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home