HomeBiharमुख्यमंत्री को तेजस्वी से इस्तीफा ले लेना चाहिए', HAM प्रमुख का बड़ा...

मुख्यमंत्री को तेजस्वी से इस्तीफा ले लेना चाहिए’, HAM प्रमुख का बड़ा बयान

लाइव सिटीज, पटना: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जहां जेडीयू के पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज पटेल ने हम का दामन थाम लिया. हम प्रमुख संतोष सुमनने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई. उन्होंने कहा कि नीरज पटेल के आने से हमारी पार्टी मजबूत होगी. इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला.

संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल से हटाया जाए. उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2017 में जब तेजस्वी यादव पर आरोप लगा था तो वह राष्ट्रीय जनता दल से अलग हो गए थे लेकिन इस बार जब तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुआ तो क्यों चुप हैं?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द से जल्द तेजस्वी यादव से इस्तीफा ले लेना चाहिए. उन्हें अपनी आत्मा की आवाज सुननी चाहिए, क्योंकि वह हमेशा कहते रहे हैं कि भ्रष्टाचार से वह समझौता नहीं करेंगे. ऐसे में जब तेजस्वी यादव चार्जशीटेट हैं तो मुख्यमंत्री ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं लिया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home