HomeBiharमुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11.30 बजे करेंगे कैबिनेट की बैठक, कई अहम...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11.30 बजे करेंगे कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक है. ये बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी. सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन होगा. कैबिनेट की बैठक में कई ऐसे फैसले लिए जाएंगे जिससे प्रदेश की जनता का हित जुड़ा हुआ है. बैठक में कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट बैठक के लिए कैबिनेट विभाग की ओर से संबंधित सभी विभागों को तैयारियों को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है.

एक सप्ताह बाद यह बैठक हो रही है. कैबिनेट बैठक के लिए कैबिनेट विभाग की ओर से संबंधित सभी विभागों को तैयारियों को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है. बिहार में नियुक्तियों को लेकर विपक्ष समेत बेरोजगारी की नजर है. सरकार की ओर से सभी विभागों में रिक्तियों की सूची भी तैयार हुई है. ऐसे देखना है बंपर सरकारी नौकरी को लेकर कोई फैसला कर लेती है या नहीं. कैबिनेट की बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कैबिनेट के सभी सहयोगी मौजूद रहेंगे.

गौरतलब है कि 13 सितंबर की हुई कैबिनेट मीटिंग में नीतीश सरकार द्वारा 19 एजेंडे पर मुहर लगाई गई थी. इसके तहत कई बड़ी योजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई. मसलन, पटना विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और मुंगेर विश्वविद्यालय प्राध्यापक 370 और शिक्षकेतर कर्मचारी 89, कुल 459 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली थी. दूसरी ओर राज्य के 8 जिलों के 11 सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूती करण कार्य के लिए 109.51 करोड़ की स्वीकृति दे दी गई थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home